SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

विमल कुंड दीपदान में आकर्षण का केंद्र बना साढ़े चार फीट का विशाल दीपक

कामवन (कामां) | हिमांशु मोदी, ब्यूरो चीफ, दैनिक प्राइम न्यूज़ के अनुसार कामां के प्रसिद्ध तीर्थराज विमल कुंड पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी लालचंद प्रजापति और उनके पुत्र जितेंद्र प्रजापति द्वारा तैयार साढ़े चार फीट ऊंचा विशाल दीपक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। मिट्टी की कलाकारी ने मोहा मन…

विमल कुंड दीपदान में विशाल दीपक प्रज्वलित करते श्रद्धालु

कामवन (कामां) | हिमांशु मोदी, ब्यूरो चीफ, दैनिक प्राइम न्यूज़ के अनुसार

कामां के प्रसिद्ध तीर्थराज विमल कुंड पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी लालचंद प्रजापति और उनके पुत्र जितेंद्र प्रजापति द्वारा तैयार साढ़े चार फीट ऊंचा विशाल दीपक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना।

मिट्टी की कलाकारी ने मोहा मन

मिट्टी से तैयार इस दीपक को आकर्षक डिजाइन और बारीक कारीगरी से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक को एक पीपा सरसों के तेल से प्रज्वलित किया गया। परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धा और सेवा का संगम

लालचंद प्रजापति ने बताया कि वे हर वर्ष दीपदान के लिए यहां आते हैं। इस बार उन्होंने अपने पुत्र के साथ विशेष रूप से विशाल दीपक तैयार किया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस अवसर पर रामसिंह चौधरी, नगरपालिका चेयरमैन सत्यदेव शर्मा, वाइस चेयरमैन शिवराम सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports