SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

आर्थिक सहयोग की अपील: विनोद कुमार के इलाज के लिए आगे आए समाजसेवी

करडवाला के विनोद कुमार के इलाज के लिए समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग दिया और आमजन से मदद की अपील की।

सुनहरा संसार संवाददाता विजय पाल, सादुलशहर

सादुलशहर। गांव करडवाला के युवक विनोद कुमार करीब चार वर्ष पहले सड़क हादसे का शिकार हुए थे। संवाददाता के अनुसार उनका इलाज लगातार चल रहा है और परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।

विनोद छह बहनों के इकलौते भाई हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। परिवार का गुजारा दिहाड़ी मजदूरी और नरेगा के सहारे चलता था, लेकिन नरेगा का काम बंद होने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

अरोड़वंश सभा की ओर से कशिश मोदी, मनीष शर्मा और रमेश मदान ने आर्थिक सहयोग दिया। वार्ड पंच रामरख, सहायक वनपाल गौरी शंकर, समाजसेवी साहिल चलाणा और आरे वाले सुखमंदर काका सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।

समाजसेवियों ने क्षेत्र के दानदाताओं और आमजन से विनोद के इलाज के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports