रहीम शेरानी झाबुआ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चार पदक जीतकर किया झाबुआ जिले का नाम रोशन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन Keshav International School के प्रतिभाशाली तीरंदाज विराट पूजा रवि डोडियार ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से झाबुआ को गौरवान्वित किया है।
इटारसी, नर्मदापुरम में आयोजित 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 14 वर्षीय विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि के साथ अब झाबुआ का नाम राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में गूंजेगा।
विराट ने प्रतियोगिता में अपनी सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए निम्न उपलब्धियाँ हासिल कीं—
– 40 मीटर रिकर्व प्रथम राउंड – रजत पदक
– 40 मीटर रिकर्व द्वितीय राउंड – कांस्य पदक
– 40 मीटर राज्य स्तरीय स्पर्धा – कांस्य पदक
– राज्य स्तरीय इंडोर स्पर्धा – स्वर्ण पदक
विराट की इस शानदार सफलता का सबसे बड़ा गौरवपूर्ण पहलू यह है कि उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 बालक तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि न केवल विराट के लिए, बल्कि पूरे झाबुआ जिले के लिए गौरव का विषय है।
काव्यांश नीता निलेश पंचाल ने भी जीता कांस्य पदक
इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के एक अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी काव्यांश पंचाल ने भी अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय संचालक ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी तथा उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
Keshav International School के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय को विश्वास है कि विराट राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर झाबुआ और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।














