हिमांशु मोदी, ब्यूरो चीफ | सुनहरा संसार
कनवाडा। गोलोकवासी पूज्य श्री रमेश बाबा महाराज की कृपा एवं मार्गदर्शन में शुरू हुई श्री राधारानी ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा शनिवार को गांव कनवाडा पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। राधे-राधे के जयकारों से समूचा गांव भक्तिमय हो गया।
युवा मंडल कनवाडा के गोविन्द गुर्जर ने बताया कि परिक्रमा यात्रियों के लिए सुबह पांच बजे से ही चाय, प्रसाद एवं मेहरी (छाछ) की सेवा शुरू कर दी गई थी। गांव की युवा टीम सहित बुजुर्गों और बच्चों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गोविन्द गुर्जर ने कहा कि ब्रज परिक्रमा यात्रियों की सेवा करना बड़े सौभाग्य की बात है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफल रहा। परिक्रमा यात्रियों ने ग्रामीणों की सेवा भावना, प्रेम और आत्मीयता की जमकर सराहना की।












