गाजियाबाद | सुनहरा संसार | रिपोर्ट: आशीष गौतम
साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में शादी से इनकार करने पर एक महिला पर कथित रूप से हमला किया गया। घायल महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाला युवक महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। सोमवार को महिला के इनकार करने पर उसने कथित तौर पर हमला किया। घटना के बाद आरोपी भी घायल हो गया और उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला की हालत सामान्य बताई गई है। आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
सुनहरा संसार NEWS NETWORK — हर खबर, हर सच, आपके साथ।














