SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

हापुड़ के सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य समापन

42 जिलों के 175 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा सुनहरा संसार जिला ब्यूरो चीफ महिपाल तोमर, हापुड़ हापुड़। सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) स्पोर्ट्स फेस्ट 2026–2027 के जोन-5 स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का 28 नवंबर को भव्य समापन हुआ।…

हापुड़ में खेल महोत्सव के समापन समारोह की तस्वीरें

42 जिलों के 175 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सुनहरा संसार जिला ब्यूरो चीफ महिपाल तोमर, हापुड़

हापुड़। सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) स्पोर्ट्स फेस्ट 2026–2027 के जोन-5 स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का 28 नवंबर को भव्य समापन हुआ। प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के 42 जिलों के 175 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन मुख्य अतिथि तथा सहायक पुलिस अधीक्षक महेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खेल महोत्सव में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, दौड़, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप और शॉट पुट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

आयोजन का संचालन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. पिरामिला के नेतृत्व में तथा संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन डॉ. रम्या रामाचंद्रन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। फैकल्टी सदस्यों, प्रशासनिक कर्मचारियों, खेल समन्वयकों और छात्र स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को प्रोत्साहित किया।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports