SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

सर्वोदय विद्यालय पूर्वी पंजाबी बाग में 59वीं यूथ पार्लियामेंट का भव्य आयोजन

55 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संसद की कार्यवाही और विधेयक पारित करने की प्रक्रिया का किया शानदार प्रदर्शन दैनिक सुनहरा संसार ब्यूरोचीफ हिमांशु मोदी नई दिल्ली – सर्वोदय विद्यालय, पूर्वी पंजाबी बाग में 59वीं यूथ पार्लियामेंट का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े उत्साह और शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं ने…

55 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संसद की कार्यवाही और विधेयक पारित करने की प्रक्रिया का किया शानदार प्रदर्शन
दैनिक सुनहरा संसार ब्यूरोचीफ हिमांशु मोदी
नई दिल्ली – सर्वोदय विद्यालय, पूर्वी पंजाबी बाग में 59वीं यूथ पार्लियामेंट का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े उत्साह और शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।
यूथ पार्लियामेंट में विद्यार्थियों ने सरकार के पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री, विभिन्न मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष तथा सांसदों के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने संसद के शून्यकाल, प्रश्नकाल तथा लोकसभा में विधेयक पारित होने की प्रक्रिया का सुंदर और प्रभावशाली चित्रण किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को भारतीय संसदीय व्यवस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।
कार्यक्रम में डिप्टी सेक्रेटरी, युवा कार्यक्रम मंत्रालय, अनिल कुमार तथा पूर्व राज्यसभा सांसद ब्रेटन सेन गुप्ता ने विद्यार्थियों को लोकसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
8 विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
यूथ पार्लियामेंट में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

– प्रथम: रागिनी मुसावात – लोकसभा अध्यक्ष
– द्वितीय: नीलू गुप्ता – संसदीय कार्य मंत्री
– तृतीय: रोशनी – प्रधानमंत्री
– चतुर्थ: आंचल – विपक्ष की सांसद
– पंचम: हर्षिता – विपक्ष की नेता
– छठा: नूरी कौशल – विपक्ष की सांसद
– सातवां: जेसिका – वित्त मंत्री
– आठवां: अंजलि यादव – विपक्ष की सांसद

नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अंत में डिप्टी डायरेक्टर जोन 15 प्रवीण कुमार कालरा ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रमुख सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अनिल कुमार ने बच्चों को नशे की लत से दूर रहने के बारे में समझाया और शपथ दिलाई कि कोई भी छात्र-छात्रा भविष्य में नशे का सेवन नहीं करेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में अंजू राठी, बी.एल. शर्मा, टीकाराम मीणा, कमलेश शर्मा तथा प्रभशरण कौर, सुनीत जैन, जयप्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सपोर्टिंग सदस्य प्रवीण कुमार ने साउंड व्यवस्था में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports