सुनहरा संसार मंडल ब्यूरो शीरी जैदी
लखीमपुर शारदानगर। शारदानगर कस्बे में शान से बनाया गया बालाजी मंदिर द्वार अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रकों के निकलने से गेट लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सबसे दुखद बात यह है कि गेट के ऊपर विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा पर न तो कोई छतरी लगी हुई है और न ही उसकी कोई देखरेख हो रही है। धूप, बरसात, धूल और मिट्टी में प्रतिमा अपमानित हो रही है।
एक तरफ एक बालाजी की मूर्ति मंदिर में रखकर पूजा-प्रतिष्ठान होता है, तो लोगों की लंबी-लंबी लाइनें तक लग जाती हैं बालाजी के दर्शन के लिए। मगर दूसरी तरफ एक मूर्ति बालाजी की शारदानगर कस्बे में बने गेट के ऊपर लगी है, जो उपेक्षा का शिकार हो रही है।
बताया जा रहा है कि विधान मण्डल विकास निधि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत शारदानगर में बालाजी मन्दिर द्वार स्व. राजा ब्रजराज सिंह जी की स्मृति में लोकार्पण श्री अनूप गुप्ता मा. विधायक / सदस्य विधान परिषद भाजपा उ.प्र. के द्वारा बनाया गया था
स्थानीय लोगों की मांग है कि गेट की मरम्मत कराकर हनुमान जी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगवाई जाए और ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए, ताकि आस्था के इस प्रतीक का और अपमान न हो।












