मांझी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ

उदयपुर। शहर में चांदपोल बाहर स्थित राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री सरदार स्वरूप श्याम जी मांझी मंदिर में रविवार को आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ प्रदोष मंडल, माजी मंदिर सनातन भक्तों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते…

मांझी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ

उदयपुर। शहर में चांदपोल बाहर स्थित राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री सरदार स्वरूप श्याम जी मांझी मंदिर में रविवार को आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ प्रदोष मंडल, माजी मंदिर सनातन भक्तों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भगवान महादेव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान 108 विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 भक्तजन उपस्थित थे मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष तथा वैदिक ऋचाओं से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति, राष्ट्र एवं समाज कल्याण की मंगलकामना के साथ अभिषेक एवं पूजन में भाग लिया। आचार्य पंडित भगवानजी पालीवाल एवं सनातन भक्त रोहित चौबीसा ने बताया कि मंदिर को जनजागृति, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों एवं क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त आयोजन का विशेष संदेश दिया गया। भगवान महादेव को 51 किलोग्राम सेंगारी चिवड़ा, 51 किलोग्राम खोपरा पाक एवं 101 किलोग्राम आमरस का भोग अर्पित किया गया। प्रसाद वितरण में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न कर खाखरा पत्तोंसे बने दोने तथा स्टील के गिलासों का प्रयोग किया गया, जिसकी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों ने सराहना की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन से पश्चिम देहात अध्यक्ष सुरेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव एच आर दवे, सरक्षक लज्जा शंकर नागदा ,पंडित रविंद्र जी नागदा मीडिया प्रभारीअनुज दिक्षित विप्र युवा महा मंत्री विनोद नागदा महा मंत्री निलेश चौबीसा , यशवन्त जोशी पंडित शंकर लाल पालीवाल चंदेश्वर चौबीसा, एकलिंगनाथ पालीवाल, मनोज चौबीसा, शंकर नागदा एडवोकेट भारत कुमावत, कुंदन कुमावत, अनुराग कुमावत, विनोद कुमावत, मुकेश कुमावत, केशव कांत जोशी, निर्मल चौबीसा सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदोष मंडल एवं मांझी मंदिर के सनातन भक्तजनों की सहभागिता से संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं, आचार्यों, पंडितों, भामाशाहों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *