सुखाड़िया समाधि पर हुआ योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः सुखाड़िया समाधि परिसर में सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, योग साधकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त…

उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः सुखाड़िया समाधि परिसर में सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, योग साधकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सहायक निदेशक भानु कुमार जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थलों पर नियमित रूप से योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार योग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी वैद्य डॉ. शोभालाल औदीच्य ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्वाभ्यास के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक मनोहर सिंह राठौड़, पूरन सिं, योगी अशोक जैन एवं श्वेता शर्मा द्वारा योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया गया तथा प्रतिभागियों को योगासनों की सही विधि एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय उदयपुर, पतंजलि योग समिति उदयपुर, क्रीड़ा भारती उदयपुर, पाहेर विश्वविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, स्वास्थ्य सेतु, विश्व फाउंडेशन, सुकृपा फाउंडेशन, प्रणव आयुर्वेद योग सेंटर, ओसवाल सभा, ओसवाल युवक परिषद, आरोग्य विहार धाम, सुखाड़िया मेमोरियल योग एवं लाफ्टर क्लब तथा सुखाड़िया मेमोरियल मित्रमंडल सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से आगामी दिनों में आयोजित होने वाले योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करने तथा 21 जून 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports