SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

मावली महाविद्यालय में एमए में प्रवेश के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक

फतहनगर। राजकीय महाविद्यालय मावली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में एमए प्रथम सेमेस्टर/पूर्वार्द्ध में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। प्रवेश नोडल अधिकारी भारती चौहान ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर…

फतहनगर। राजकीय महाविद्यालय मावली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में एमए प्रथम सेमेस्टर/पूर्वार्द्ध में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। प्रवेश नोडल अधिकारी भारती चौहान ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, मूल प्रमाण-पत्रों की जांच एवं ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकतालिकाओं, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
नौ माह बाद भी अधूरी रूंडेड़ा-जोयड़ा बावजी सड़क, उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान
फतहनगर। रूंडेड़ा से जोयड़ा बावजी वाया इंटाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के करीब नौ माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से बिछी गिट्टी और कंक्रीट के बीच वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल के गुबार उठ रहे हैं। इससे सड़क के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के साथ ही इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात रहे कि केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत रूंडेड़ा से जोयड़ा बावजी सड़क के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबाई में 19 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। सड़क का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, लेकिन करीब नौ माह बीत जाने के बावजूद सड़क पर अभी तक डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
गिट्टी से राहगीरों के चोटिल होने का खतरा:
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गिट्टी बिछी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर गिट्टी के कारण वाहन फिसलने से राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क पर बिछी गिट्टी उछलकर राहगीरों को लगने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
धूल के गुबार से फसल और मकान प्रभावित:
सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे आसपास स्थित मकानों में धूल जमा हो रही है तथा खेतों में खड़ी फसलों पर भी मिट्टी की परत जमने से ग्रामीण चिंतित हैं। पीछे से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को धूल के कारण सामने का रास्ता तक स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
 
विद्युत पोल नहीं हटाए, कई जगह रास्ते में बाधा.
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में देरी के साथ ही सड़क के दोनों ओर लगे विद्युत पोल भी अभी तक नहीं हटाए गए हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों में लगे पत्थर के पोल भी नहीं हटाए जाने की बात सामने आई है। इससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
रूंडेड़ा से इंटाली के बीच सड़क मार्ग पर कई पुलियाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद मुख्य सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से आवागमन में परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ठेकेदार से सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द डामरीकरण पूरा कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को धूल, गिट्टी और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports