SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357
, ,

उदयपुर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

उदयपुर 30 सितंबर  उदयपुर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला कार्यालय, पटेल सर्कल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक तैयारियों एवं युवा मोर्चा की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।  भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल…

उदयपुर 30 सितंबर  उदयपुर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला कार्यालय, पटेल सर्कल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक तैयारियों एवं युवा मोर्चा की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।
 भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ की उपस्थिति में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री लोकेंद्र सिंह राठौड़, प्रवक्ता विजेन्द्र महावा, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बागड़ी, इंद्रजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, दिग्पाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कपिल राठौड़ तथा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मनोज साहू, वैभव भंडारी, प्रेम सिंह सिसोदिया, योगेश पालीवाल, लोकेश पालीवाल, जितेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह, गौरव शर्मा एवं रौनक पुरोहित सहित युवा मोर्चा उदयपुर शहर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, संगठनात्मक सहभागिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने पर चर्चा की।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports