SUNHARA SANSAR   |   हिंदी न्यूज़   |   न्यूज़ नेटवर्क

ताज़ा खबरें   |   YouTube

सुनहरा संसार न्यूज़ नेटवर्क पर विज्ञापन दें, संपर्क 9988557357

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल जीत की मनाई खुशी

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया और आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीती. आईपीएल जीत के बाद से सोशल मीडिया पर अनुष्का…

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया और आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीती. आईपीएल जीत के बाद से सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटोज और वीडियोज वायरल हैं.

अब अनुष्का ने भी एक प्यारी फोटो शेयर की है.

अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो 

विराट कोहली की जीत से पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बहुत खुश हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. फोटो में विराट कोहली आईपीएल ट्रॉफी हाथ में पकड़े दिख रहे हैं. उन्होंने आईपीएल की आरसीबी की जर्सी पहनी हुई है. वहीं अनुष्का शर्मा उन्हें माथे पर किस कर रही है. अनुष्का ने शर्ट और डेनिम पहनी है और हाथ में फोन भी पकड़ा है.

पोस्ट के साथ अनुष्का ने हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है.

सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स उनकी फोटो पर क्यूट और हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मैच ग्राउंड से भी अनुष्का और विराट के कई वीडियोज वायरल हैं. जिसमें विराट अनुष्का की केयर करते दिख रहे हैं. दोनों की रोमांटिक जोड़ी के फैंस कायल हो गए हैं. उनके फ्लाइंग किस करते हुए भी फोटोज भी वायरल हैं. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे और जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल ट्रॉफी संग मनाई जीत की खुशी

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल ट्रॉफी संग मनाई जीत की खुशी

बता दें कि अनुष्का और विराट के लवली मोमेंट खूब चर्चा में रहते हैं. अनुष्का और विराट की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी. कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. शादी के बाद से दोनों काफी खुश हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. अनुष्का और विराट दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं.  वो बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं. उन्होंने अभी तक बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल ट्रॉफी संग मनाई जीत की खुशी

 

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

A NETWORK MEDIA GROUP

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports